नई दिल्ली: मुंबई सीरियल धमाको के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने पर MIM अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने इंडिया टीवी बातचीत में इस फैसले को मजहबी करार दिया है। औवेसी ने कहा कि, क्योकि याकूब एक खास मजहब से ताल्लूक रखता है इस कारण उसे फांसी दी जा रही है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारो और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअन्त की मौत के आरोपियों को फांसी क्यों नही दी गई? आपको बात दे कि राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी को कार्ट द्वारा उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया था। इसपर कोर्ट की दलील दी थी कि आरोपी एक बहोत लंबा अरसा जेल में बिता चुके है।
ओवैसी ने पूर्व रॉ इंचार्ज बी रामन जिनका याकूब मेमन को भारत लाने में बढ़ा हाथ है के आर्टिकल की दलील दी कि उन्होनें याकूब को फांसी नही दी जाने की मांग की थी।
हालांकि ओवैसी ने ये बात मानी की एक आंतकी है और उसे सजा मिलनी चाहिए पर उससे पहले कई और आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए।
अग्ली स्लाइड में देखें पूरा VIDEO ...