1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'एशले मेडिसन' हैक होने से मचा हड़कंप, अवैध संबंधों की खुल सकती है पोल

'एशले मेडिसन' हैक होने से मचा हड़कंप, अवैध संबंधों की खुल सकती है पोल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2015 08:42 am IST,  Updated : Jul 23, 2015 10:16 am IST

नई दिल्ली: अपने लिए दूसरा सेक्स पार्टनर तलाशने के लिये मशहूर ऑनलाइन डेटिंग साइट एशले मेडिसन के हैक होने से भारत में हड़कंप मच गया है। खबरों के मुताबिक अगर हैकर्स इस साइट के यूजर्स

'एशले मेडिसन' हैक होने...- India TV Hindi
'एशले मेडिसन' हैक होने से हड़कंप, अवैध संबंधों की खुल सकती है पोल

नई दिल्ली: अपने लिए दूसरा सेक्स पार्टनर तलाशने के लिये मशहूर ऑनलाइन डेटिंग साइट एशले मेडिसन के हैक होने से भारत में हड़कंप मच गया है। खबरों के मुताबिक अगर हैकर्स इस साइट के यूजर्स का डेटा लीक करती है तो लगभग 2.75 लाख भारतीयों पर इसकी गाज गिर सकती है।

जी हां लाइफ इज़ शॉर्ट, हैव एन अफेयर (जिंदगी छोटी है, खूब बनाएं रिश्ते) टैग लाइन वाली अमरिका की ऑनलाइन डेटिंग साइट 'एशले मेडिसन डॉट काम' को हैक कर लिया गया है। इस वेबसाइट पर शादीशुदा लोग डेटिंग करने के लिए पार्टनर ढूंढते हैं जिनका मुख्य मकसद शादी के अलावा अफेयर करना होता है।

भारत में एशले मेडिसन ने जनवरी 2014 में अपनी वेबसाइट लॉन्च की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूजर इस साइट से अपना अकाउंट डिलीट करना चाहे तो उसे 19 डॉलर कंपनी को भरने पड़ते हैं लेकिन अभी इस साइट ने ऐसा करने के बाद भी अकाउंट डीलीट करने से इंकार कर दिया है। साइट का कहना है कि "हैक जानकारियों को डिलीट नहीं किया जा सकता।"

इस वेबसाइट के हैक होने के बाद चोरी-चुपके जिन लाखों लोगों ने डेटिंग साइट के ज‌रिए अपना पार्टनर ढूंढ़ा या जो ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, उनमें हड़कंप मच गया है।

माना जा रहा है कि इसके करीब 37 मिलियन यानी 3.7 करोड़ यूजर्स की पर्सनल डिटेल हैक हो चुकी है और खास बात ये है कि इस साइट पर कुछ लोगों ने अपना अकाउंट किसी फर्जी नाम से बनाया हुआ था, लेकिन उनके ई मेल-आईडी और फोन नंबर हैक होने से उन लोगों के बारे में उनके जाननेवालों को पता लग सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत