1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, कोरोना के चलते अस्पताल में चल रहा था इलाज

बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, कोरोना के चलते अस्पताल में चल रहा था इलाज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 05:02 pm IST

कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का गुरुवार को बेंगलुरु में आकस्मिक निधन हो गया।

Ashok Gasti BJP Rajya Sabha MP died due to coronavirus- India TV Hindi
Ashok Gasti BJP Rajya Sabha MP died due to coronavirus Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का गुरुवार को बेंगलुरु में आकस्मिक निधन हो गया। अशोक गास्ती को बीते दिनों कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद अस्पतला में भर्ती कराया गया था। अशोक गास्ती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 2 सितंबर को राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि, कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले भाजपा नेता अशोक गास्ती ने इस साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी की नेता शोभा करंदलाजे ने अशोक गास्ती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्री अशोक गस्ती के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत धक्का लगा! इस नुकसान को सहन करने के लिए भगवान उनके परिवार और दोस्तों को सहनशक्ति दे। उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो।'

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एम वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'राज्य सभा के नव निर्वाचित सदस्य श्री अशोक गस्ती जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। उनके शोक संतप्त परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रार्थना करता हूं ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। ओम शान्ति।'

कर्नाटक के रायचूर जिले में बीजेपी को संगठिन और मजबूत बनाने का श्रेय गास्ती को दिया जाता है। गास्ती 18 साल के थे तभी उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और कर्नाटक बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत