1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति डूबा, 23 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

असम: ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति डूबा, 23 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2018 05:57 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 05:57 pm IST

यह हादसा तब हुआ जब नौका के इंजन में खराबी आ गई और यह दोपहर करीब दो बजे अश्वाकलांता मंदिर के तट के निकट एक चट्टान से टकरा गई। नौका पर क्षमता से अधिक भार था।

Assam: A boat capsized in Brahmaputra river in North...- India TV Hindi
Assam: A boat capsized in Brahmaputra river in North Guwahati

गुवाहाटी: मोटरचालित देसी नौका के बुधवार को असम की ब्रह्मपुत्र नदी में पलटने के कारण एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई जबकि 23 अन्य लापता हो गए। नौका पर 36 लोग सवार थे। तलाशी अभियान जारी है।

कामरूप के उपायुक्त कमल कुमार वैश्य ने बताया कि 12 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। जबकि राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ कर्मियों को अब तक एक शव मिल चुका है। बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब नौका के इंजन में खराबी आ गई और यह दोपहर करीब दो बजे अश्वाकलांता मंदिर के तट के निकट एक चट्टान से टकरा गई। नौका पर क्षमता से अधिक भार था। इस पर 18 मोटरसाइकिल भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे।

नौका गुवाहाटी से उत्तरी गुवाहाटी के मध्यम खांडा जा रही थी। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी भाग में मॉनसूनी बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत