1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम विधानसभा चुनाव: शाम 7 बजे तक 82.15% मतदान, तीसरे चरण की 40 सीटों पर वोटिंग संपन्न

असम विधानसभा चुनाव: शाम 7 बजे तक 82.15% मतदान, तीसरे चरण की 40 सीटों पर वोटिंग संपन्न

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 07, 2021 07:21 am IST

Assam Elections: असम में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गुवाहाटी. असम चुनाव में आज तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। वोटर टर्न आउट ऐप के मुताबिक, असम में शाम 7 बजे तक 82.15 प्रतिशत मतदान हुआ। असम में 40 विधानसभा सीटों के लिए पर मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। इस चरण में नेडा के संयोजक और राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो गया है। इस चरण में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के तीन सहित 12 जिलों की सीटों पर जमकर वोटिंग हुई। 

चुनाव आयोग द्वारा मनोबल बढ़ाने के लिए गोलपारा में महिला पोलिंग कर्मियों को "मेखला चादोर्स" (एक लोकप्रिय असमिया साड़ी) दिया गया। कई मतदान केंद्रों पर सबसे पहले मतदान करने वालों और बुजुर्ग नागरिकों को गामोसा (सफेद और लाल रंग का गमछा जैसा पारंपरिक कपड़ा) दिया गया और कई जगह पर पौधे दिए गए। 

राज्य में सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए  सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स की 320 कंपनियों को तैनात किया गया। इन 320 कंपनियों में से 30 कंपनियां स्ट्रांग रूम ड्यूटी और लॉ एंड ऑर्डर जिम्मा संभालेंगी। हर पोलिंग बूथ पर एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड की भी तैनाती की गई है। इस चुनाव में कुल 79,19,641 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें से 40,11,539 पुरुष और 39,07,963 महिलाएं हैं। मतदान के लिए 11,401 केंद्र बनाए गए हैं और कुल 45,604 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

जानिए तीसरे चरण की 40 सीटों पर कहां कितना हुआ मतदान 

Abhayapuri North- 61.79%

Abhayapuri South (Sc)- 63.21%

Baghbar- 73.00%

Barama- 67.00%

Barkhetry- 72.41%

Barpeta- 66.78%

Bhabanipur- 60.50%

Bijni- 72.11%

Bilasipara East- 72.10%

Bilasipara West- 73.20%

Boko Sc- 71.25%

Bongaigaon- 68.18%

Chapaguri- 67.00%

Chaygaon- 71.37%

Chenga- 71.66%

Dharmapur- 72.67%

Dhubri- 74.60%

Dispur - 59.00%

Dudhnai- 66.40%

Gauhati East- 55.00%

Gauhati West- 64.00%

Gauripur- 74.00%

Goalpara East- 67.50%

Goalpara West- 70.40%

Golakganj- 72.00%

Gossaigaon- 70.05%

Hajo- 70.34%

Jaleswar- 73.17%

Jalukbari- 64.00%

Jania- 71.34%

Kokrajhar East- 64.00%

Kokrajhar West- 72.14%

Mankachar- 74.72%

Palasbari- 66.70%

Patacharkuchi- 60.20%

Salmara South- 78.09%

Sarukhetri- 66.12%

Sidli- 72.10%

Sorbhog- 70.31%

Tamulpur- 66.00%

Assam Election News

Auto Refresh
Refresh
  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।

  • 6:08 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए 40 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक 78.94% मतदान हो चुका है।

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पश्चिम बंगाल विधानसभा के तीसरे चरण में 3 जिलों की 31 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक 77.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

  • 5:39 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    असम विधानसभा चुनाव में शाम 5.00 बजे तक 78.94% मतदान हो चुका है।

  • 4:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    असम विधानसभा चुनाव में दोपहर 4:30 बजे तक 68.31% मतदान हुआ।

  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    असम चुनाव: तीसरे और अंतिम चरण में विधानसभा की 40 सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक 68.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हेमंत बिस्वा सरमा ने मतदान किया

    असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुवाहाटी में मतदान किया।

  • 8:26 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र की तस्वीरें

  • 8:25 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम, केरल पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज मतदान हो रहा है। मैं यहां के मतदाताओं, खासकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ 

  • 7:33 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    कोकराझार से मतदान की तस्वीर

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गुवाहाटी में एक मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की लंबी कतार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत