1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख लोग प्रभावित

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2021 07:54 am IST,  Updated : Sep 02, 2021 07:54 am IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा और माजुली जिलों में बाढ़ के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गयी

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख लोग प्रभावित - India TV Hindi
असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख लोग प्रभावित  Image Source : FILE

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बिगड़ गई, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 17 जिलों के करीब 6.48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा और माजुली जिलों में बाढ़ के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गयी। एएसडीएमए ने कहा कि 17 जिलों में बाढ़ से 6,47,600 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

नलबाड़ी सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1.11 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद दरांग में 1.09 लाख से अधिक लोग जबकि लखीमपुर जिले में 1.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि 1,295 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 39,449.58 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। 

प्रशासन की ओर से राज्य के 10 जिलों में 85 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 648 बच्चों सहित 3,584 लोगों ने शरण ली है। बुलेटिन के मुताबिक राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुईं विभिन्न एजेंसियों ने राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 1,617 लोगों को सुरक्षित निकाला है। 

राज्य के 17 प्रभावित जिलों में बारपेटा, विश्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत