1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "केंद्रीय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार, महाराष्ट्र से BJP और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता बनेंगे मंत्री", बोले अठावले

"केंद्रीय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार, महाराष्ट्र से BJP और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता बनेंगे मंत्री", बोले अठावले

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 17, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 04:09 pm IST

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने नागपुर में बताया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा। उन्होंने ये भी बताया कि किस पार्टी से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Ramdas Athawale- India TV Hindi
रामदास अठावले Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज नागपुर में कहा कि जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। महाराष्ट्र से बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता मंत्री बनेंगे। अठावले ने कहा कि शरद पवार को एनडीए के साथ आना चाहिए, यदि शरद पवार नहीं आते तो उनके 8 सांसदों को एनडीए के साथ आना चाहिए।

अठावले ने खरगे को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कभी भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया। वह शेड्यूल कास्ट के हैं इसलिए शायद उनको कभी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में बोलते हुए अठावले ने कहा कि बहुत जल्दी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उसमें अनेक नाम पर विचार हो सकता है। कुछ बीजेपी के मंत्री बनेंगे, राष्ट्रवादी के भी कुछ मंत्री बनेंगे। 

शरद पवार को लेकर क्या बोले अठावले?

अठावले ने कहा कि शरद पवार की पार्टी हमारे साथ आएगी कि नहीं, यह पूरी जानकारी नहीं है लेकिन शरद पवार को NDA के साथ आना चाहिए। जॉर्ज फर्नांडीज आ सकते हैं तो आप क्यों नहीं आ सकते? देश के विकास के लिए आपको आना चाहिए। पवार साहब के 8 सांसद है, पवार साहब को हमारे साथ आना चाहिए, पवार साहब नहीं आते तो उनके आठ सांसद हमारे साथ आने चाहिए।

आज नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हुआ

आज (17 अगस्त) ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान हआ है। इसमें वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी जैसे चेहरे शामिल हैं। कुछ पूर्व/वर्तमान नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिली है। 

अब कहा जा रहा है कि पार्टी संगठन के इस बड़े फेरबदल के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भी बदलाव हो सकता है। नए मंत्रिमंडल में कई नए और पुराने चेहरे शामिल हो सकते हैं। पहले ये चर्चा थी कि मंत्रिमंडल विस्तार मानसून सत्र से पहले होगा लेकिन उस वक्त देश में NEET पेपर लीक का मामला तूल पकड़ा हुआ था और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

अब देखना ये होगा कि कब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाता है। 

ये भी पढ़ें-

यूपी बीजेपी ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, 6 क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।