1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम सरकार ने राज्य में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी

असम सरकार ने राज्य में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी

 Written By: Bhasha
 Published : May 02, 2020 09:31 pm IST,  Updated : May 02, 2020 09:32 pm IST

असम सरकार ने राज्य भर में शराब की दुकानें तत्काल प्रभाव से खोलने का आदेश शनिवार को दिया।

Liquor- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

गुवाहाटी. असम सरकार ने राज्य भर में शराब की दुकानें तत्काल प्रभाव से खोलने का आदेश शनिवार को दिया। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त एस के मेधी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में देशी और विदेशी शराब बेचने वाली दुकानों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दी जाती है। आदेश में कहा गया कि कानूनी प्रावधानों के तहत शराब के परिवहन की भी अनुमति दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत