1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी को इंप्रेस करने के लिए सेना की वर्दी पहन लेता था CRPF जवान, पुलिस ने पकड़ा

पत्नी को इंप्रेस करने के लिए सेना की वर्दी पहन लेता था CRPF जवान, पुलिस ने पकड़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2021 07:37 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 02:26 pm IST

असम के नगांव जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को सेना की वर्दी पहनने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया।

पत्नी को इंप्रेस करने...- India TV Hindi
पत्नी को इंप्रेस करने के लिए सेना की वर्दी पहन लेता था CRPF जवान, पुलिस ने पकड़ा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गुवाहाटी: असम के नगांव जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को सेना की वर्दी पहनने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘सैन्य खुफिया सूचना मिलने के बाद हमने उसे एक महिला के साथ पकड़ा। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के दौरान हमने पाया कि कुछ भी संदेहजनक नहीं है और वह महिला उसकी पत्नी है।’’

सीआरपीएफ का यह कनिष्ठ कर्मी 2017 में बल से जुड़ा था और असम से बाहर तैनात था। वह भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहता था और कई मौकों पर वह अपनी पत्नी और ससुरालवालों को प्रभावित करने के लिए सेना की वर्दी पहन लेता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने उसे गिरफ्तार नहीं किया और जमानत मुचलके पर जाने की अनुमति दे दी। हमने जवान को समझाया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत