1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: कन्नूर में संघ कार्यकर्ता पर हमला, बीजेपी ऑफिस पर फेंके गए बम

केरल: कन्नूर में संघ कार्यकर्ता पर हमला, बीजेपी ऑफिस पर फेंके गए बम

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2017 03:45 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 03:45 pm IST

जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक 36 वर्षीय संघ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गया तो वहीं भाजपा के दफ्तर पर बम फेंके जाने की घटना भी सामने आई है

kannur- India TV Hindi
kannur

कन्नूर (केरल): जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक 36 वर्षीय संघ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गया तो वहीं भाजपा के दफ्तर पर बम फेंके जाने की घटना भी सामने आई है।

पुलिस ने आज कहा कि पेशे से ऑटो ड्राइवर, कार्यकर्ता के एम सुरेश पर बीती शाम थलास्सेरी में हमला किया गया जिसमें उसके घुटने में चोट आई है। उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश हो सकती है। पुलिस ने कल यहां भाजपा की जिला समिति कार्यालय के पास से कुछ तलवारें, चाकू और लोहे की रॉड बरामद की थीं।

एक अन्य घटना में पटयम में आज करीब साढ़े बारह बजे भाजपा के दफ्तर में बम फेंके गये। पुलिस ने कहा कि हमले में वहां कुछ फर्नीचरों को नुकसान पहुंचा है। भाजपा की क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष के अजीश की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत