1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूखी रह गई बीमार बेटी, खाना ले जाते पिता को ऑडी ने कुचला

भूखी रह गई बीमार बेटी, खाना ले जाते पिता को ऑडी ने कुचला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2015 02:44 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 02:46 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुडगाँव में ऑडी कार चला रही एक महिला ने सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसमे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

भूखी रह गई बेटी, खाना...- India TV Hindi
भूखी रह गई बेटी, खाना ले जाते पिता को ऑडी ने कुचला

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुडगाँव में ऑडी कार चला रही एक महिला ने सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसमे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना गुडगाँव के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर उस समय हुई जिस समय मृतक महेश अपनी बेटी के लिए घर से खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। महेश की बेटी को टाइफाइड हुआ है जिसके चलते वह अस्‍पताल में भर्ती है।  

गुडगाँव पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ऑडी कार चला रही महिला को कार समेत हिरासत में ले लिया।

चालक महिला सोनिया मल्हौत्रा दिल्ली की रहने वाली है और गुडगाँव की एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करती है। पुलिस ने सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत