नई दिल्ली: दिल्ली में 2 सितंबर को ऑटो टैक्सी चालक हड़ताल पर है। इस दौरान दिल्ली में बस अड्डा, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, अस्पताल जैसी जगहों पर भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने बीते 17 अगस्त को दिल्ली में बढ़ती ऑटो और टैक्सी चालकों की मनमानी को देखते हुए 'सिटी टैक्सी' नाम से एक नई योजना लागू करने का एलान किया।
दिल्ली ऑटो संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी का कहना है कि इस योजना से उनके रोजगार पर बड़ा असर पड़ेगा जिसे लेकर ऑटो यूनियन कल 1 दिन की हड़ताल पर है। सोनी ने यह भी दावा किया कि इस हड़ताल में उनका टैक्सी यूनियन भी साथ देगी।
दिल्ली में नैनो और दूसरी छोटी कारों को चलाने और किराये पर बाइक ले कर चलाने की इजाजत देने जा रही है। सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों को फायद पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। सोनी ने कहा बुधवार को कोई ऑटो टैक्सी नहीं चलने दी जाएगी
नई योजना में 600 cc से उपर वाली गाडियों के लिए परमिट दिया जाएगा। योजना में 1 किमी का कराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। यह गाडियां कई सेफ्टी फीचर से लेस होगी।