1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में एक्सिस बैंक के कैश वैन का ड्राइवर 74 लाख रुपये लेकर फरार

पुणे में एक्सिस बैंक के कैश वैन का ड्राइवर 74 लाख रुपये लेकर फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2018 06:18 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 06:18 pm IST

पुणे के वाकड इलाके में एक्सिस बैंक के कैश वैन का ड्राइवर 74 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। यह घटना उस समय हुई जब कैश वैन एटीएम में पैसे जमा कराने जा रही थी।

Cash van file photo- India TV Hindi
Cash van file photo

पुणे: पुणे के वाकड इलाके में एक्सिस बैंक के कैश वैन का ड्राइवर 74 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। यह घटना उस समय हुई जब कैश वैन एटीएम में पैसे जमा कराने जा रही थी। बताया जाता है कि कैशवैन से गार्ड के नीचे उतरते ही ड्राइवर वैन लेकर फरार हो गया। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही इलाके की नाकाबंदी भी की जा रही है।

आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि पहली बार इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले भी कई बार कैशवैन के ड्राइवर कैश लेकर फरार हो चुके हैं। पिछले एटीएम कैश वैन के ड्राइवर और गार्ड 5 करोड़ लेकर फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रकम बरामद कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत