1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर से आने वाले सेबों पर लिखा ‘आजादी’, ‘बुरहान वानी’, फल विक्रेताओं ने दी बहिष्कार की धमकी

कश्मीर से आने वाले सेबों पर लिखा ‘आजादी’, ‘बुरहान वानी’, फल विक्रेताओं ने दी बहिष्कार की धमकी

 Reported By: PTI
 Published : Oct 16, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 04:57 pm IST

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में फल विक्रेताओं द्वारा खरीदे गए कश्मीरी सेब के डिब्बों पर ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘मुझे बुरहान वानी पसंद है’ और ‘जाकिर मूसा वापस आओ’ जैसे संदेश लिखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

'Azadi', 'Burhan Wani' written on apples from Kashmir;...- India TV Hindi
'Azadi', 'Burhan Wani' written on apples from Kashmir; fruit sellers threaten boycott

जम्मू: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में फल विक्रेताओं द्वारा खरीदे गए कश्मीरी सेब के डिब्बों पर ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘मुझे बुरहान वानी पसंद है’ और ‘जाकिर मूसा वापस आओ’ जैसे संदेश लिखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

फल विक्रेताओं ने बुधवार को कहा कि अगर सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है तो वह कश्मीरी सेब की खरीद का बहिष्कार करेंगे क्योंकि इन संदेशों की वजह से लोग इन्हें खरीदने से इनकार कर रहे हैं। फल विक्रेताओं ने यहां थोक बाजार से खरीदे गए सेब के डिब्बे खोले तो सेबों पर काली स्याही से ये संदेश लिखे मिले।

कठुआ थोक बाजार के अध्यक्ष रोहित गुप्ता के नेतृत्व में फल विक्रेताओं ने यहां प्रदर्शन किया और पाकिस्तान तथा आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। गुप्ता ने कहा, “ये डिब्बे कश्मीर से आए थे और संदेश अंग्रेजी तथा उर्दू में लिखे थे।” उन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिनका हाथ इसके पीछे है।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और फल विक्रेताओं से मुलाकात की। पुलिस उपाधीक्षक माजिद ने कहा, “हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।” सेबों पर ‘भारत वापस जाओ-भारत वापस जाओ’, ‘मेरी जान इमरान खान’ और ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’ जैसे संदेश भी लिखे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत