नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार को रुकवाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के मामले से अब एक नया विवाद जुड़ गया है। रेपकांड पर बयान देते हुए समाजवादी पार्टी नेता और प्रदेश के काबिना मंत्री आजम खान ने कहा है 29 जुलाई की रात बुलंदशहर हाईवे पर रात मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात के पीछे राजनैतिक साजिश हो सकती है। वहीं इस बयान के बाद पीड़िता के पिता ने करारा हमला बोला है।
बुलंदशहर हाईवे पर चार दिन पहले मां-बेटी के साथ गैंगरेप मामले में आजम खां के बयान पर पीड़ित परिवार ने गहरा गुस्सा प्रकट किया है। इस मामले में पीडि़त परिवार ने कहा कि इस तरह का बयान देने समय आजम खां को क्या जरा सी भी शर्म नहीं आई। पीड़िता बेटी के पिता ने कहा कि क्या आजम खान की बेटी के साथ ऐसा हुआ होता तो भी वे ऐसा बयान देते। हम आजम खां के इस मामले को राजनीतिक साजिश बताने के बयान से काफी दुखी हैं। आजम खां ने इतनी बड़ी घटना को राजनीतिक साजिश बताकर अपनी मानसिकता को दिखा दिया है।
वहीं बीजेपी प्रवक्तास ने इस बयान पर तीखी टिप्प णी करते हुए कहा, 'यदि आपमें जरा-सी भी मानवता है, तो आरोपियों का पता लगवाइए और उन्हें गिरफ्तार करवाइए।' पार्टी ने इस घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की है। बुलंदशहर की घटना के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। राज्यम में कानून-व्य वस्थान को संभालने में नाकामी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने सीएम के इस्ती फे की मांग की है।
गौरतलब है कि महिला और उसकी बेटी शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर से आ रही थीं। बुलंदशहर में एंट्री करते ही किसी ने उनकी कार को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी, वैसे ही बंदूक की नोक पर बदमाश उन्हें बंधक बनाकर ले गए। बुलंदशहर के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार के साथ लूटपाट की गई। पुरुष को बांध दिया गया। बदमाश 35 साल की महिला और उसकी बेटी को दूर तक घसीटकर ले गए और उनके साथ तीन घंटे तक गैंगरेप किया। काफी समय बाद करीब 5.30 मिनट पर इन्हें पुलिस ने ढूंढा।