1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निरोग बनाने के बाद अब बाबा रामदेव देंगे सुरक्षा भी, शुरु की सिक्यूरिटी एजेंसी

निरोग बनाने के बाद अब बाबा रामदेव देंगे सुरक्षा भी, शुरु की सिक्यूरिटी एजेंसी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2017 11:37 am IST,  Updated : Jul 14, 2017 11:37 am IST

पहले योग फिर हर्बल दवाओं के ज़रिये लोगों को स्वस्थ और सुरक्षा कवच पहनाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अब सुरक्षा क्षेत्र यानी लोगों को सुरक्षा देने के क्षेत्र में हाथ आज़माने जा रहे हैं।

Baba Ramdev- India TV Hindi
Baba Ramdev

हरिद्वार: पहले योग फिर हर्बल दवाओं के ज़रिये लोगों को स्वस्थ और सुरक्षा कवच पहनाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अब सुरक्षा क्षेत्र यानी लोगों को सुरक्षा देने के क्षेत्र में हाथ आज़माने जा रहे हैं। रामदेव ने गुरुवार को यहां निजी सुरक्षा कंपनी "पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड" की शुरुआत की।

ग़ौरतलब है कि बाबा रामदेव ने उपभोक्ता वस्तुओं के बाजार में पतंजलि को बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित किया है और अब इस सुरक्षा कंपनी में करोड़ों रुपए का निवेश कर रहे हैं। इस समय अभी देश का निजी सुरक्षा बाजार 40 हजार करोड़ रुपए का है।

बाबा रामदेव की सुरक्षा कंपनी के लिए सेना और पुलिस के रिटायर्ड अफसर सुरक्षाकर्मियों  हजारों युवाओं को निजी सुरक्षाकर्मियों की ट्रेनिंग व नौकरी देंगे। कंपनी के उद्घाटन के मौके पर बाबा ने "पराक्रम सुरक्षा, आपकी रक्षा" का नारा दिया और कहा कि यह सुरक्षा एजेंसी देश के जन-जन में सैन्य भाव जगाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा, "पतंजलि के प्रयास से योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अभियान से देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सशक्त राष्ट्रीय चेतना पैदा हुई है। पराक्रम सुरक्षा एजेंसी देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आत्मसुरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत