1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Babita Phogat ने जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करने में Delhi Police कर्मियों की मदद की

Babita Phogat ने जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करने में Delhi Police कर्मियों की मदद की

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 05:15 pm IST

 पहलवान और राजनेता बबीता फोगाट ने देश में जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करने में मंगलवार को यहां पुलिस कर्मियों की मदद की। 

Babita- India TV Hindi
Babita Phogat ने जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करने में Delhi Police कर्मियों की मदद की Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. पहलवान और राजनेता बबीता फोगाट ने देश में जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करने में मंगलवार को यहां पुलिस कर्मियों की मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता फोगाट ने नजफगढ़ पुलिस स्टेशन का दौरा किया और महिला पुलिसकर्मियों की मदद की, जो अपनी आठ घंटे की शिफ्ट के तीन घंटे के दौरान स्वैच्छिक रूप गरीबों के लिए मास्क सिलती हैं और भोजन तैयार करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन समय में महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच दूध, दवाई देने, उनके लिए भोजन तैयार करने, मास्क बनाने और उन्हें वितरित करने के साथ-साथ नजफगढ़ पुलिस स्टेशन की महिला कर्मचारियों के काम करने के तरीके से फोगाट बहुत प्रभावित हुईं। कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने भी इन सेवाओं में हाथ बंटाया और योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा कि फोगाट ने सामाजिक दूरी बनाए रखने में पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत