नई दिल्ली: जाको राखे साइयां मार सके न कोई, कहावत नासिक की एक मासूम के लिये सही साबित हुआ। तीन साल की बच्ची की जिंदगी मौत के करीब जाकर जादुई तरीके से वापस आ गई। घटना ऐसी ऐसी है, जिसे सुनकर कोई भी आसानी से यकीन नहीं करेगा।
जोया अपनी मां के पीछे -पीछे सड़क पर निकल आई। हालांकि मां तो आगे निकल गई लेकिन वह जैसे ही सड़क पर आई तभी वहां खड़ी एक कार चल पड़ी।
कार चलने और बच्ची के सड़क पर आने का ऐसा संयोग था कि, कार ड्राइवर जब तक ब्रेक लगाता, तब तक बच्ची के ऊपर दोनो टायर चढ़ चुके थे।
इसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार वाले को रोक लिया।
ये सारी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई। हादसे के बाद आनन फानन में जोया को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेडिकल जांच में पता चला कि जोया को केवल मामूली चोट आई। जोया के घरवाले इस चमत्कार को रमजान के पाक महीने से जोड़कर देख रहे है।
अगली स्लाइड में देखें बच्ची को दो बार कुचलती कार का वीडियो