1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की

यूपी: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2015 08:12 am IST,  Updated : Aug 05, 2015 08:51 am IST

नई दिल्ली: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की जो उसे पाकिस्तान से वापस हिन्दुस्तान ला कर उसे उसके माँ बाप से मिला सके। सलमान की नई हिट फिल्म बजरंगी भाईजान

अलीगढ़ में पैदा हुए...- India TV Hindi
अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की

नई दिल्ली: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की जो उसे पाकिस्तान से वापस हिन्दुस्तान ला कर उसे उसके माँ बाप से मिला सके। सलमान की नई हिट फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी से मिलती जुलती कहानी है अलीगढ़ के सलमान की। हिन्दुस्तानी बाप और पाकिस्तानी माँ होने की सजा भुगत रहा है आज सलमान पाकिस्तान में।  

अलीगढ़ के विकार अहमद की शादी सन 1984 में पाकिस्तान की सलमा बेगम के साथ हुई थी, समय के साथ उनके सात बच्चे हुए।  सन 1993 में  विकार साहब को पाकिस्तान से फोन पर सूचना मिली की उनके ससुर और सलमा बेगम के पिता की तबियत पाकिस्तान में बेहद खराब है ,सलमा तब तक छह बच्चो की माँ बन चुकी थी , सबसे छोटा बेटा वकास सिर्फ दो माह का था , शौहर की तबियत खराब थी इस कारण सारे बच्चो को लेकर सलमा अकेली पाकिस्तान गई , वंहा से जब वो हिन्दुस्तान वापस आने का टाइम आया तो सलमान की तबियत बेहद खराब हो गई , गोद में दो माह का बेटा और साथ में चार बच्चे और , सभी ने सलाह दी की सलमान को यहां छोड़ जाओ ,अगली बार आओ तो ले जाना। लोगों की बात सुनकर अपने सीने पर पत्थर रखकर सलमा बीमार दो साल के सलमान को अपने माँ बाप के पास छोड़ के हिन्दुस्तान वापिस आ गई।  

अगर वो हिन्दुस्तानी था तो उसे आप पाकिस्तान में क्यों छोड़ आई: भारत सरकार                     

मासूम सलमान पाकिस्तान में धीरे धीरे बड़ा हो गया , लेकिन हिन्दुस्तान वापस आने की राह में अब उसके कई रोड़े थे , हिन्दुस्तान की सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था की अगर वो हिन्दुस्तानी था तो उसे आप पाकिस्तान में क्यों छोड़ आई ।

उसका पिता हिंदुस्‍तानी है,उसका जन्‍म हिंदुस्‍तान में हुआ है तो हम उसे कैसे पासपोर्ट दे : पाकिस्‍तान

जबकि पाकिस्तान का कहना है की जब उसका बाप हिन्दुस्तानी है और उसका जन्म भी हिन्दुस्तान में हुआ है तो हम उसे कैसे पासपोर्ट दे , सलमान के माँ बाप ने हिन्दुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक दोनों सरकारों के आगे हाथ जोड़े ,पैर पकड़े लेकिन नतीजा सिफर , दोनों ही मुल्क की सरकार और उनके अधिकारी के आगे सलमान के माँ बाप की गुहार बेकार गई।

विवाह के 31 साल हो गए लेकिल सलमा को हिन्दुस्तानी नागरिकता नहीं मिली।                            

वजह चाहे कुछ भी हो शादी के 31 साल बाद और सात बच्चो की माँ सलमा को आज तक हिन्दुस्तानी नागरिकता नहीं मिली है , लेकिन बजरंगी भाईजान फिल्म देखकर अब सलमान के माँ बाप को तलाश है एक बजरंगी भाईजान की जो उनके बच्चे को पाकिस्तान से वापिस ल सके।

अगले स्लाइड में पढ़ें कैसे एक 'मुन्नी' फंसी है पाकिस्तान में.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत