1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद का होटल ‘दिल्ली जायका’ नीलाम, पत्रकार ने सवा चार करोड़ में खरीदा

दाऊद का होटल ‘दिल्ली जायका’ नीलाम, पत्रकार ने सवा चार करोड़ में खरीदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 09, 2015 06:27 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 06:31 pm IST

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति मुंबई में नीलाम हो रही है। होटल दिल्ली जायका को पत्रकार बालाकृष्णन ने 4 करोड़ 28 लाख में खरीदा है। नीलाम हुई दाऊद की कार भी खरीदी जा

delhi zaika- India TV Hindi
delhi zaika

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति मुंबई में नीलाम हो रही है। होटल दिल्ली जायका को पत्रकार बालाकृष्णन ने 4 करोड़ 28 लाख में खरीदा है। नीलाम हुई दाऊद की कार भी खरीदी जा चुकी है। हिंदू महासभा अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने दाऊद की कार 3,20,000 रुपए में खरीदा है।

आपको बता दे कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पहले ही प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाने वालों को धमकी दे चुका है। बालकृष्णन ने पुलिस के पास यह शिकायत दर्ज कराई थी कि दाउद के दाएं हाथ माने जाने वाले छोटा शकील ने संपत्ति की बोली लगाने के खिलाफ उन्हें धमकी दी है।

स्वामी चक्रपाणि ने दाऊद की हुडई एक्सेंट कार को खरीदने के बाद कार को एंबुलेंस बनानी की बात कही। उनका कहना है कि अगर कार एंबुलेंस बनाने लायक नहीं रही तो कार में दाऊद की फोटो लगाकर उसे आग के हवाले कर देंगे।

बता दे कि होटल डिप्लोमैट में हो रही है नीलामी दोपहर 1 बजे तक चली। 22 सालों से भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद पाकिस्तान में छुपा है, लेकिन उसकी अरबों की संपत्ति आज भी भारत में मौजूद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत