1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए नए वीवीआईपी एयरक्राफ्ट का किया इस्तेमाल

PM मोदी ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए नए वीवीआईपी एयरक्राफ्ट का किया इस्तेमाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2021 01:58 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 01:58 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विशेष रूप से निर्मित नए वीवीआईपी विमान में सवार होकर दिल्ली से ढाका के लिए रवाना हुए। किसी विदेश यात्रा के लिए पहली बार इस विमान का इस्तेमाल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने पहली...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए नये वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल किया Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विशेष रूप से निर्मित नए वीवीआईपी विमान में सवार होकर दिल्ली से ढाका के लिए रवाना हुए। किसी विदेश यात्रा के लिए पहली बार इस विमान का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर बांग्लादेश गए हैं। भारत और बांग्लादेश 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं। दिसंबर 1971 में हुए युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को वीटी-एएलडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन नंबर वाले बी777 विमान की आपूर्ति की थी। विमान को एआई1 या एयर इंडिया वन पुकारा जाता है। इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.30 बजे ढाका हवाईअड्डे पर उतरा। रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एएलवी वाला एक और विशेष निर्मित बी777 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को सौंपा था।

ये दोनों विशेष रूप से निर्मित विमान केवल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए हैं। इन विमानों को वीवीआईपी यात्रा के लिहाज से विशेष रूप से तैयार करने के लिए बोइंग को वापस भेजा गया था। इससे पहले ये दोनों 2018 में कुछ महीने तक एयर इंडिया के व्यावसायिक बेड़े में शामिल रहे थे।

बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होती हैं जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड कांउटरमेजर्स और सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट्स कहा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत