गया। बिहार के गया जिले के बुनियादगंज थाना अंतर्गत मानपुर इलाके के पैठान टोली से कोलकाता एटीएस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को प्रतिबंधित बांग्लादेशी आंतकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन के एक सक्रिय सदस्य को धर दबोचा।
Related Stories
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सुशील एम खोपडे ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी का नाम फैजाज अहमद है जो पैठान टोली में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नाम-पता बदलकर रह रहा था। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आंतकी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।