1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: बैंक मैनेजर की हत्या कर 12 लाख की लूट

हरियाणा: बैंक मैनेजर की हत्या कर 12 लाख की लूट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2018 07:32 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 07:32 pm IST

दोनों ही बस से उतरकर पैदल बैंक की तरफ चल दिये इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के मिलकपुर गांव में सोमवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर और गार्ड को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए। गोली लगने से मैनजर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गॉर्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर एसपी गंगाराम, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल मौके पर पंहुचे व मामले की जांच की। पुलिस फिलहाल बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।

तोशाम के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि सोमवार को मिलकपुर गांव के कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर रामफल बैंक गार्ड दयाल सिंह के साथ 12 लाख कैश लेकर भिवानी से बस में सवार होकर गांव पहुंचे। दोनों ही बस से उतरकर पैदल बैंक की तरफ चल दिये इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 

गोली लगने से मैनेजर रामफल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गार्ड दयाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में गॉर्ड को हांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर लुटेरों को तलाश शुरू कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत