1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में मिल रही सैंकड़ों राखियां

मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में मिल रही सैंकड़ों राखियां

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 02:54 pm IST

मथुरा: देश भर में लोखों-करोड़ों बहनों के 'प्यारे भाई' ठाकुर बांकेबिहारी को इन दिनों रोजाना सैकड़ों राखियां मिल रही हैं। कई पत्रों में दिल को छू लेने वाले संदेश भी लिखे हुए हैं। मंदिर के

बांकेबिहारी मंदिर में...- India TV Hindi
बांकेबिहारी मंदिर में मिल रही सैंकड़ों राखियां

मथुरा: देश भर में लोखों-करोड़ों बहनों के 'प्यारे भाई' ठाकुर बांकेबिहारी को इन दिनों रोजाना सैकड़ों राखियां मिल रही हैं। कई पत्रों में दिल को छू लेने वाले संदेश भी लिखे हुए हैं।

मंदिर के प्रबंधक उमेश रावत ने बताया कि 10 अगस्त से इन राखियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो कि 29 अगस्त रक्षाबंधन का पर्व आने तक चलेगा। उन्होंने बताया कि डाक में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लिफाफों में बेहद सुंदर राखियां, रोली, चावल, मेवा, मिश्री, टॉफी, सुपारी आदि जैसी चीज़ें निकल रही हैं।

भक्तों द्वारा भेजी गई हर वस्तु को सहेज कर रख रहा है, ताकि रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं की इन राखियों, सामग्रियों और पत्रों को प्रभु के सामने पेश किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत