1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भोज विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भोज विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि

 Written By: IANS
 Published : May 05, 2015 12:48 pm IST,  Updated : May 05, 2015 12:52 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोज विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को डीलिट की मानद उपाधि दी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार छह मई को वाजपेयी को दिल्ली में

पूर्व प्रधानमंत्री...- India TV Hindi
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को भोज विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोज विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को डीलिट की मानद उपाधि दी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार छह मई को वाजपेयी को दिल्ली में उनके निवास पर यह उपाधि सौंपेंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि ममुख्यमंत्री चौहान बुधवार, छह मई की शाम नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को डी़लिट की मानद उपाधि भेंट करेंगे। वाजपेयी को यह उपाधि भोज मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही है।

इस मौके पर केंद्रीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उमाशंकर गुप्ता, राज्य उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर, मंत्री-मंडल के अन्य सदस्य और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तारिक जफर भी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत