1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: सोपोर में भीषण मुठभेड़ खत्म, सुरक्षा बलों ने मार गिराए जैश के 2 आतंकी

जम्‍मू-कश्‍मीर: सोपोर में भीषण मुठभेड़ खत्म, सुरक्षा बलों ने मार गिराए जैश के 2 आतंकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 11:26 pm IST

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने जैश के 2 और आतंकवादियों को मार गिराया है।

sopore encounter- India TV Hindi
sopore encounter

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने जैश के 2 और आतंकवादियों को मार गिराया है। बारामूला जिले के सोपोर में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने ये ऑपरेशन शुरू किया था। सोपोर के वारपोरा में पिछले 24 घंटे से ये एनकाउंटर चल रहा था। जब इलाके को घेरा गया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद ये एनकाउंटर शुरू हुआ और मसूद अजहर के दो और लाड़लों को मार गिराया जा चुका है। मौके से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुए हैं।

इससे पहले गुरुवार को ही भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को सोपोर के वारपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे। इस सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने शाम करीब 7 बजे इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच यहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद अब तक जैश के 5 आतंकवादियों का एनकाउंटर हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत