1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने पर बटेश्वर में जश्न

अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने पर बटेश्वर में जश्न

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2015 02:36 pm IST,  Updated : Mar 28, 2015 02:38 pm IST

बटेश्वर, उत्तर प्रदेश: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने पर उनके गांव बटेश्वर के निवासी खुशी से झूम उठे हैं। वाजपेयी ने अपने बचपन के शुरुआती दिन आगरा से 70

- India TV Hindi

बटेश्वर, उत्तर प्रदेश: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने पर उनके गांव बटेश्वर के निवासी खुशी से झूम उठे हैं। वाजपेयी ने अपने बचपन के शुरुआती दिन आगरा से 70 किलोमीटर दूर बटेश्वर में बिताए थे। इस मौके पर वाजपेयी के गांव में विशेष पूजा आयोजित की गई। यहां अभी भी वाजपेयी के कुछ रिश्तेदार और दोस्त रहते हैं।

वाजपेयी के बचपन के दोस्त सूरज भान गुप्ता (90) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की वजह से बटेश्वर को नई पहचान और प्रसिद्धि मिली है।

बटेश्वर 101 शिव मंदिरों की वजह से भी प्रसिद्ध है।

आगरा में वाजपेयी की बहन कमला दीक्षित ने भी अपने बड़े भाई को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर खुशी जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत