1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में गौमांस की अफवाह पर मचा ‘गदर’, कई घायल

हरियाणा में गौमांस की अफवाह पर मचा ‘गदर’, कई घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 03, 2015 06:19 pm IST,  Updated : Dec 03, 2015 06:21 pm IST

पलवल: हरियाणा के पलवल में गौमांस तस्करी को लेकर जमकर बवाल मच गया। सुबह पलवल अलीगढ़ हाई-वे पर कुछ लोगों ने एक ट्रक को रोककर हाई-वे जाम कर दिया। आरोप था कि ट्रक में गौमांस

हरियाणा में गौमांस की...- India TV Hindi
हरियाणा में गौमांस की अफवाह पर मचा ‘गदर’, कई घायल

पलवल: हरियाणा के पलवल में गौमांस तस्करी को लेकर जमकर बवाल मच गया। सुबह पलवल अलीगढ़ हाई-वे पर कुछ लोगों ने एक ट्रक को रोककर हाई-वे जाम कर दिया। आरोप था कि ट्रक में गौमांस जा रहा है। अफवाह के फैलते ही गौ रक्षा सेना के बेकाबू कार्यकता भी जमा हो गए और हंगामा शुरु हो गया। मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज के साथ-साथ लोगों को तितरबितर करने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

दरअसल बताया जा रहा है कि पलवल अलीगढ़ रूट पर सुबह कुछ लोगों ने एक ट्रक को पकड़ा और उसके बाद ये अफवाह फैल गई कि गोमांस से भरा ट्रक पकड़ा गया है। जैसे ही ये अफवाह फैली की गोमांस पकड़ा गया है उसके कुछ मिनट के अंदर सड़क पर लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा।

गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी यहां जमा हो गए। लोगों ने ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक में तोड़फोड की और ड्राइवर को भी बुरी तरह से पीटा। भीड़ ने पलवल अलीगढ़ हाई-वे को भी पूरी तरह से जाम कर दिया। लेकिन तब तक खुद पलवल के एसपी खुद हालात को काबू करने के लिए मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद लोग बेकाबू हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।

गुस्साई भीड़ उस मीट वाले ट्रक को आग के हवाले करने लगी लिहाजा पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए बल प्रयोग शुरु कर दिया और लाठीचार्ज कर दिया। एक तरफ पुलिस लोगों पर लाठी चला रही थी तो दूसरी तरफ लोग भी पुलिवालों पर पत्थर फेंक रहे थे।

इस दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी लेकिन भीड़ भी पीछे हटने को तैयार नहीं थी। घंटों इस हाई-वे पर पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प होती रही तब कहीं जाकर लोगों को खदेड़ा जा सका। इस झड़प में पब्लिक के साथ-साथ कई पुलिस वाले भी जख्मी हुए हैं।

हंगामा करने के आरोप में दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। तनाव को देखते पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत