1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल कोयला तस्करी मामला: आरोपी अनूप मांझी से सीबीआई शनिवार को भी करेगी पूछताछ

बंगाल कोयला तस्करी मामला: आरोपी अनूप मांझी से सीबीआई शनिवार को भी करेगी पूछताछ

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Apr 09, 2021 11:03 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 11:03 pm IST

बंगाल में कोयला तस्करी के आरोपी अनूप मांझी को सीबीआई ने शनिवार (10 अप्रैल) को एक बार फिर पूछताछ के लिए कोलकता के सीबीआई दफ्तर बुलाया है।

बंगाल कोयला तस्करी मामला: आरोपी अनूप मांझी से सीबीआई ने शनिवार को भी करेगी पूछताछ- India TV Hindi
बंगाल कोयला तस्करी मामला: आरोपी अनूप मांझी से सीबीआई ने शनिवार को भी करेगी पूछताछ Image Source : INDIA TV

बंगाल में कोयला तस्करी के आरोपी अनूप मांझी को सीबीआई ने शनिवार (10 अप्रैल) को एक बार फिर पूछताछ के लिए कोलकता के सीबीआई दफ्तर बुलाया है। अनूप मांझी से 8 अप्रैल को भी 8 घन्टे पूछताछ की गई है। अब तक 5 राउंड की पूछताछ हो चुकी है और अब शनिवार को फिर बुलाया गया है। मांझी के 250 प्लॉट के अंदर से कोयला निकालकर आगे तस्करी करने के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। 

अनूप का नाम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी के अकाउंट में पैसे डालने में भी सामने आया है, जिसके सबूत जुटाए जा रहे हैं। गणेश बगड़िया की वायरल ऑडियो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है क्योंकि अनूप गणेश को अच्छे से जानता है। फिलहाल इसकी गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत