1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गार्ड को बेरहमी से पीट रहा था सुरक्षा एजेंसी का मालिक, वीडियो हुआ वायरल

गार्ड को बेरहमी से पीट रहा था सुरक्षा एजेंसी का मालिक, वीडियो हुआ वायरल

 Reported By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Oct 15, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 04:07 pm IST

गार्ड की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुरक्षा एजेंसी का मालिक अपने गार्ड को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है।

Security agency owner tortures guards, video goes viral- India TV Hindi
Security agency owner tortures guards, video goes viral Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु। गार्ड की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुरक्षा एजेंसी का मालिक अपने गार्ड को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। निजी सुरक्षा और आवास रखने वाली फर्म के एक मालिक को 14 अक्टूबर को ड्यूटी पर रहते हुए एक कथित गलती पर गार्डों को शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया है। बैंगलोर के एचएसआर लेआउट में स्थित बैंगलोर सिक्योरिटी फोर्स के मालिक सलीम खान उन दो कर्मचारियों को प्रताड़ित और तड़पाते हुए नजर आते हैं, प्रताड़ित होने वाले दोनो गार्ड अब लापता बताए जा रहे हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है और सलीम खान की तलाश जारी है। सलीम खान और अन्य 6 के खिलाफ आईपीसी 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी दक्षिण पूर्व ईशा पंत ने कहा कि 6 आरोपियों में से 2 को पकड़ लिया गया है और और मामले के मुख्य अभियुक्त सलीम खान की तलाश जारी है।

Salim Khan, owner of Bangalore Security Force with his two guards
Image Source : INDIA TVSalim Khan, owner of Bangalore Security Force with his two guards

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत