नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भारती की पुलिस रिमांड रविवार को खत्म हो रही है, उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने भारती को उनकी पत्नी लिपिका के सामने बिठाकर पूछताछ भी की। आपको बता दें सोमनाथ भारती को घरेलू हिंसा मामले के तहत गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भारती ने गिरफ्तार से बचने की हर संभव कोशिश की थी।
भारती के वकील ने दी थी अर्जी- आपको बता दें कि भारती के वकील ने अर्जी देकर दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की अपील की थी। वहीं पत्नी के सामने पुलिस के पूछे गए सवालों पर सोमनाथ का कहना था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। आपको बता दें कि पुलिस सोमवार को भारती को द्वारका कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले पुलिस ने भारती ये यह भी पूछा कि वो गिरफ्तारी से बचने के उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किन किन ठिकानों पर छुपे थे।
भारती को न्याय का भरोसा-
भारती ने कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस सोमवार की उनकी हिरासत के लिए दोबारा मांग कर सकती है।