1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, हर नमाज़ी पर दिल्ली पुलिस की नज़र

जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, हर नमाज़ी पर दिल्ली पुलिस की नज़र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2019 01:40 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 01:40 pm IST

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। दिल्ली की जामा मस्जिद में भी नमाज के बाद इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल शामिल हुए।

जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, हर नमाज़ी पर दिल्ली पुलिस की नज़र- India TV Hindi
जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, हर नमाज़ी पर दिल्ली पुलिस की नज़र

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। दिल्ली की जामा मस्जिद में भी नमाज के बाद इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल शामिल हुए। बता दें कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक प्रोटेस्ट मार्च करने के लिए अनुमति नहीं मिली थी।

Related Stories

जामा मस्जिद के गेट नंबर 2 से कुछ नमाजी बाहर भी निकल गए। वहीं जामा मस्जिद में मौजूद नमाजी जमकर नारेबाजी करते रहे। नमाजियों के हाथ में पोस्टर-बैनर मौजूद थे जिसमें नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखे हुए थे। कुछ नमाजियों के हाथ में तिरंगा भी था। अभी तक का पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है।

इससे पहले दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शुरू होने से पहले जब लोग जामा मस्जिद पहुंचे तब पुलिस ने यहां पहुंचने वाले हर शख्स की जांच की, उसकी आईडी चेक की। वही दिल्ली के सीलमपुर और नंदनगरी में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया गया और ड्रोन से नजर रखा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत