1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चक्रवात अम्‍फान की वजह से भुवनेश्‍वर-नई दिल्‍ली एसी स्‍पेशल ट्रेन का 4 दिन परिचालन होगा परिवर्तित मार्ग से

चक्रवात अम्‍फान की वजह से भुवनेश्‍वर-नई दिल्‍ली एसी स्‍पेशल ट्रेन का 4 दिन परिचालन होगा परिवर्तित मार्ग से

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2020 05:21 pm IST,  Updated : May 18, 2020 06:50 pm IST

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा है कि ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय चक्रवात अम्फान से यात्रियों और ट्रेन दोनों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

BHUBANESWAR-NEW DELHI AC SPECIAL TRAIN TO RUN ON DIVERTED ROUTE FOR 4 DAYS DUE TO CYCLONE EFFECT- India TV Hindi
BHUBANESWAR-NEW DELHI AC SPECIAL TRAIN TO RUN ON DIVERTED ROUTE FOR 4 DAYS DUE TO CYCLONE EFFECT Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। अम्‍फान चक्रवात के कारण ट्रेन संख्‍या 19 से 22 मई तक भुवनेश्‍वर से नई दिल्‍ली के लिए चलने वाली ट्रेन संख्‍या 02823 भुवनेश्‍वर-नई दिल्‍ली एसी स्‍पेशल ट्रेन और 18 से 21 मई तक नई दिल्‍ली से भुवनेश्‍वर के लिए चलने वाली ट्रेन संख्‍या 02824 नई दिल्‍ली-भुवनेश्‍वर एसी स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन अब भुवनेश्‍वर-संबलपुर सिटी-झारसुगडा-राउरकेला-टाटा होते हुए चलेगी। अगले चार दिन यह ट्रेन भद्रक-बालासोर-हिजली मार्ग पर नहीं चलेगी।

ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे ने कहा है कि ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय चक्रवात अम्‍फान से यात्रियों और ट्रेन दोनों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

मार्ग परिवर्तन की वजह से अगले चार दिनों तक बालेश्‍र, हिजली (खड़गपुर) आने-जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों की सेवा नहीं मिलेगी।

ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे चक्रवात संबंधी परिस्थितियों पर अपनी नजर बराबर बनाए हुए है। अधिकारियों ने कहा कि वह चक्रवात संबंधी अन्‍य जानकारी को समय-समय पर यात्रियों को बताती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत