1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कोड़े बरसाने वाली लेडी डॉन !

VIDEO: कोड़े बरसाने वाली लेडी डॉन !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2015 02:39 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 08:04 pm IST

नई दिल्ली: भुवनेश्वर में एक लेडी डॉन की अदालत में एक शख्स को सजा दी गयी, उसे बचाने गयी पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और पीट-पीट कर भगाया गया। लेडी डॉन शैल

VIDEO: लेडी डॉन ने सरेआम...- India TV Hindi
VIDEO: लेडी डॉन ने सरेआम बरसाए पुलिसवाले पर कोड़े !

नई दिल्ली: भुवनेश्वर में एक लेडी डॉन की अदालत में एक शख्स को सजा दी गयी, उसे बचाने गयी पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और पीट-पीट कर भगाया गया। लेडी डॉन शैल रणसिंघ कंगारु कोर्ट चलाती हैं।

इस कोर्ट में लेडी डॉन की अदालत में एक शख्स को छेड़खानी के लिए सजा दी गयी थी। उसे डस्टबिन से बांध कर जिंदा जलाने का फरमान सुनाया गया। इसकी खबर पुलिस को लगी तो दारोगा जी उसे बचाने कुछ पुलिस वालों के साथ वहां पहुंचे पर पुलिस को देख लेडी डॉन के गुंडों ने हमला कर दिया।

 
देखें युवक को बचाने गई पुलिस पर लेडी डॉन के लोगों ने कैसे बोला हमला..
 
इस पूरे वाकये का वीडियो क्लिप भी बनाया जा रहा था। पुलिस ने लेडी डॉन के गुंडो में से तीन को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि इस लेडी डॉन के खिलाफ पुलिस अबतक 8 केस दर्ज कर चुकी है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कहा जाता है कि ये महिला कुछ स्थानीय नेताओं की मदद से ये अदालत चलाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत