1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावरकर को लेकर भूपेश बघेल का ये बयान बढ़ा सकता है सियासी सरगर्मियां

सावरकर को लेकर भूपेश बघेल का ये बयान बढ़ा सकता है सियासी सरगर्मियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 10:57 pm IST,  Updated : May 27, 2019 11:08 pm IST

भूपेश बघेल ने सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सावरकर ने पहले दो राष्ट्र के सिद्धांत के बारे में विचार किया था, जिसे बाद में मोहम्मद अली जिन्नाह ने अपना लिय।

bhupesh- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है, जो चुनाव के बाद फिर से सियासी सरगर्मियां बढ़ा सकता है। भूपेश बघेल ने सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सावरकर ने पहले दो राष्ट्र के सिद्धांत के बारे में विचार किया था, जिसे बाद में मोहम्मद अली जिन्नाह ने अपना लिय।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि नेहरू जी के भारत को बदलने की कोशिश की जा रही है। लगत है जो नींव नेहरू जी ने भारत निर्माण के लिए डाली थी उसमें से कुछ खिसक गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत