1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: BJP नेता की ट्रेन में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

बिहार: BJP नेता की ट्रेन में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 03:43 pm IST

भाजपा नेता की मौत के बाद कटिहार और खगड़िया में भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

कटिहार: बिहार के खगड़िया जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला महामंत्री दिनकर प्रसाद की बुधवार को संदिग्ध अवस्था में ट्रेन में मौत हो गई है। वह ट्रेन से पटना से खगड़िया जा रहे थे। उनका शव कटिहार में एक ट्रेन की बोगी से बरामद किया गया। कटिहार रेल थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बुधवार को कहा कि दिनकर प्रसाद (28) कैपिटल एक्सप्रेस से पटना से वापस खगड़िया लौट रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ट्रेन के सामान्य बोगी से शव को कटिहार रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

दिनकर की मौत के बाद कटिहार और खगड़िया में भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत