1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना काल में कैसे होंगे बिहार विधानसभा चुनाव? इसे लेकर 3 दिन में आ सकती है गाइडलाइंस

कोरोना काल में कैसे होंगे बिहार विधानसभा चुनाव? इसे लेकर 3 दिन में आ सकती है गाइडलाइंस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 01:51 pm IST

चुनाव आयोग की आगामी चुनावों को लेकर आज बैठक हुई है। आयोग इस कोरोना काल में चुनाव कैसे आयोजित किए जाए इसे लेकर अगले 3 दिन में गाइडलाईन जारी कर सकता है।

Bihar election guidelines during covid period soon by election commission- India TV Hindi
Bihar election guidelines during covid period soon by election commission Image Source : FILE

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की आगामी चुनावों को लेकर आज बैठक हुई है। इस कोरोना काल में देश में चुनाव कैसे आयोजित होंगे इसे लेकर आयोग अगले 3 दिन में गाइडलाइन जारी कर सकता है। आपको बता दें कि बिहार में अभी विधानसभा चुनाव होने है। अब ऐसे में आयोग की इस बैठक के बाद अगले तीन दिनों में इसे लेकर गाइडलाइन जारी हो सकती है। 

चुनाव आयोग की इस बैठक में आम चुनाव/उपचुनावों के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी करने के मामले पर आज आयोग की बैठक में चर्चा की गई। आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए विचारों/सुझावों पर विचार किया। इस बैठक में राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए गए सुझावों और  सिफारिशों पर भी विचार किया।

चुनाव आयोग ने इन सभी पर विचार करने के बाद तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। आयोग ने निर्देश दिया कि इन दिशानिर्देशों के आधार पर चुनाव होने वाले राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुनाव के दौरान स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस संबंधित उपायों के लिए संबंधित राज्यके लिए एक व्यापक योजना तैयार करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत