1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, कुछ अन्य बीमार

बिहार: संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, कुछ अन्य बीमार

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Oct 28, 2017 12:15 pm IST

ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कछवा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद रहमान, जिलाधिकारी अनिमेष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Bihar-Illicit-Liquor- India TV Hindi
Bihar-Illicit-Liquor

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के कछवा थाना अंतर्गत दनवार गॉंव में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने आज बताया कि कल रात संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत होने और कुछ के बीमार पड़ने की सूचना मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कछवा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद रहमान, जिलाधिकारी अनिमेष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही हादसे में बीमार लोगों के बारे में भी पता लगाने के प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी है और इसके सेवन और उत्पादन तथा कारोबार पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत