1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: पुलिस ने सुबह ली शराब ना पीने की शपथ, शाम को खरीदी बोतल

Video: पुलिस ने सुबह ली शराब ना पीने की शपथ, शाम को खरीदी बोतल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 11:56 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 12:00 am IST

पटना: बिहार में आज से कुछ ऐसा हो गया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। बिहार आज से ड्राई स्टेट बन गया है मतलब बिहार में आज से हर तरह की शराब पर पूरी

liquor ban- India TV Hindi
liquor ban

पटना: बिहार में आज से कुछ ऐसा हो गया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। बिहार आज से ड्राई स्टेट बन गया है मतलब बिहार में आज से हर तरह की शराब पर पूरी तरह बैन लग गया है। 1 अप्रैल से देसी शराब पर पाबंदी लगी थी जिसके बाद विदेशी शराब की सरकारी दुकानें खोलने की तैयारी थी लेकिन आज विदेशी शराब पर भी तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई। बिहार के सीएम ने कहा कि शराब के खिलाफ लोगों का मूड देखते हुए ये फैसला लिया गया है। बावजूद इसके कई शहरों में विदेशी शराब की दुकानें और बियर बार धड़ल्ले से चल रहे हैं और पुलिसवालें शराब खरीदते नजर आए।

पुलिस,नेता,अफसरों की सबसे बड़ी शपथ

बिहार में अब शराब भूल ही जाइये। नीतीश कुमार ने वो एलान कर डाला है कि जो भी सुन रहा है दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। सदन में विधायकों को शराब के खिलाफ शपथ ली थी। बिहार में शराब के खिलाफ बिगुल बज चुका है बात तो ठीक ही है। पटना सचिवालय में बिहार के मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह तमाम आला अधिकारियों के साथ शराब नहीं पीने की शपथ ली।

न पीने देंगे....न बिकने देंगे

नेता, विधायक, सरकारी बाबू से लेकर पुलिस वालों तक ने शराब न छूने की कसमें खायी। शराब के खिलाफ शपथ की कई तस्वीरें बिहार के कोने कोने से आई। सहरसा, वैशाली, जहानाबाद, आरा, छपरा और नालंदा हर जगह एक जैसी तस्वीर सामने आई।  सिपाही, दारोगा, इंस्पेक्टर और डीएसपी, एसपी सब मौजूद थे।

पहले शपथ ली, फिर शराब खरीदी

इस बीच आज हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आई। सुबह पुलिस वाले शराब न पीने की शपथ ली और शाम ढलते ही पैसे देकर शराब खरीदते नजर आए। ये घटना बिहार के नालंदा जिले की हैं, जहां पुलिसवाले शराब लेते दिखे।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत