1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश के मंत्री ने कहा- 'भारत माता की जय' न कहने वाले मीडियाकर्मी पाकिस्तान समर्थक

नीतीश के मंत्री ने कहा- 'भारत माता की जय' न कहने वाले मीडियाकर्मी पाकिस्तान समर्थक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2017 09:57 am IST,  Updated : Aug 09, 2017 10:03 am IST

नीतीश कुमार सरकार में खदान एवं भूगर्भीय मामलों के मंत्री व भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने राज्य की नई सरकार में शामिल भाजपा के 12 मंत्रियों के सम्मान में हुए संकल्प सम्मेलन में लोगों से कहा कि वे उनके साथ 'भारत माता की जय' का नारा लगाएं। लेकिन, जब का

nitish-kumar- India TV Hindi
nitish-kumar

नई दिल्ली: बिहार में भाजपा-जेडीयू की सरकार में खदान एवं भूगर्भीय मामलों के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने भाजपा के एक समारोह में उनके साथ 'भारत माता की जय' का नारा न लगाने वाले मीडियाकर्मियों को 'पाकिस्तान का समर्थक' करार दे दिया। इससे पहले इसी समारोह में भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि मस्जिदों से अजान और चर्च से घंटियों की आवाज के बजाय 'भारत माता की जय' की आवाज आनी चाहिए। राय हालांकि अपनी बात पर ज्यादा देर अडिग न रह सके। बाद में उन्होंने यू-टर्न ले लिया और कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था। ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द ही ले सकती है यह बड़ा फैसला

नीतीश कुमार सरकार में खदान एवं भूगर्भीय मामलों के मंत्री व भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने राज्य की नई सरकार में शामिल भाजपा के 12 मंत्रियों के सम्मान में हुए संकल्प सम्मेलन में लोगों से कहा कि वे उनके साथ 'भारत माता की जय' का नारा लगाएं। लेकिन, जब कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मियों ने यह नारा नहीं लगाया तो सिंह ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "आप पहले भारत माता की संतान हैं, पत्रकार बाद में हैं। अगर आप मेरे साथ जोर से भारत माता की जय का नारा नहीं लगाते तो क्या आप पाकिस्तान माता के समर्थक हैं?"

एक-दो को छोड़कर किसी भी पत्रकार ने मंत्री की इस बात पर ऐतराज नहीं जताया। इससे पहले, समारोह शुरू होने पर हाजीपुर के सांसद और बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि मस्जिद और चर्च से अजान और घंटी के बजाय 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' की आवाज आनी चाहिए। यह अहसास होने पर कि उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है, राय ने बात बदलते हुए मीडिया से कहा, "मैंने कहा था कि मस्जिद और चर्च से भारत माता की जय और वंदे मातरम् की आवाज आनी चाहिए। मेरा मतलब यह नहीं था कि यह अजान और घंटी की जगह पर आनी चाहिए।"

विपक्षी राजद ने सिंह और राय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन्होंने अपने 'वास्तविक एजेंडे' को दिखा दिया है। जबकि जनता दल (युनाइटेड) प्रवक्ता ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की निजी आजादी है और उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है। याद रहे, नीतीश कुमार चार साल पहले अपनी पार्टी का भाजपा से नाता तोड़ने के बाद पाकिस्तान गए थे, ताकि लोग उन्हें धर्मनिरपेक्ष नेता मानें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत