1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में RJD विधायक राजबल्लभ यादव को उम्रकैद

बिहार: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में RJD विधायक राजबल्लभ यादव को उम्रकैद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 05:07 pm IST

एक किशोरी ने राजबल्लभ यादव पर दो साल पहले आरोप लगाया था कि 6 फरवरी, 2016 को पथरा इंगलिश गांव स्थित अपने आवास पर विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Rajballabh Yadav- India TV Hindi
Rajballabh Yadav

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को बिहार की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। पटना के सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने इस मामले में सजा की बिंदु पर सुनवाई करने के बाद विधायक राजवल्लभ को उम्रकैद की सजा सुनाई।

इस मामले में अन्य पांच आरोपियों को भी अदालत ने उम्रकैद और 10-10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में शनिवार को विधायक सहित सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया था और दोषियों को 21 दिसंबर को सजा सुनाए जाने की तारीख मुकर्रर की थी।

राजबल्लभ यादव नवादा से राजद का विधायक चुना गया था। एक किशोरी ने उस पर दो साल पहले आरोप लगाया था कि 6 फरवरी, 2016 को पथरा इंगलिश गांव स्थित अपने आवास पर विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक महिला बहला-फुसलाकर उसे विधायक के पास ले गई थी। पीड़िता ने विधायक की हैवानियत की शिकायत नालंदा जिले के महिला थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले में नाबालिग छात्रा को विधायक के घर तक पहुंचाने वाली नालंदा जिले की सुलेखा देवी, उसकी मां राधा देवी, बहन टुन्नी देवी, बेटी छोटी व दामाद संदीप सुमन को भी आरापी बनाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत