1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से IG विनोद कुमार का निधन, पटना के AIIMS में ली आखिरी सांस

कोरोना वायरस से IG विनोद कुमार का निधन, पटना के AIIMS में ली आखिरी सांस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2020 09:55 am IST,  Updated : Oct 18, 2020 10:11 am IST

बिहार में पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। पटना के AIIMS में रविवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

कोरोना वायरस से IG विनोद कुमार का निधन, पटना के AIIMS में ली आखिरी सांस- India TV Hindi
कोरोना वायरस से IG विनोद कुमार का निधन, पटना के AIIMS में ली आखिरी सांस Image Source : TWITTER

पटना: बिहार में पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। पटना के AIIMS में रविवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें यहां तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। लेकिन, उन्हें संक्रमण से आराम नहीं मिला और रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

बिहार में कोरोना वायरस के कारण अभी तक पुलिस विभाग में इतने बड़े अधिकारी की मौत नहीं हुई थी। विनोद कुमार ने बिहार पुलिस सर्विस से अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद 2011 में उन्हें IPS बना दिया गया था। वह 20 अगस्त 2019 को पूर्णिया रेंज के आईजी बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत