1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में जिला कल्याण पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या

बिहार में जिला कल्याण पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 11:51 pm IST,  Updated : May 31, 2018 11:51 pm IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने जिला कल्याण पदाधिकारी शुभ नारायण दत्त की गोली मारकर हत्या कर दी। 

Bihar murder- India TV Hindi
Bihar murder

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने जिला कल्याण पदाधिकारी शुभ नारायण दत्त की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक विकास वम्र्मन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शाम को दत्त अपने किसी काम से वापस अपने स्थानीय आवास कैलाशपुरी वापस लौट रहे थे, तभी नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दत्त यहां कैलाशपुरी क्षेत्र में एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। 

वम्र्मन ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों के अनुसार, अपराधियों की संख्या तीन थी, जो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से मधुबनी के निवासी बताए जाते हैं, उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत