अगरतला: त्रिपुरा में शनिवार से लापता भाजपा के एक नेता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। राज्य में 18 फरवरी को मतदान होना है। पुलिस ने आज बताया कि मधुसूदन देव का शव कल शाम अगरतला से आठ किलोमीटर दूर बरजाला इलाके में एक वृद्धाश्रम के पास पेड़ से लटका हुआ मिला।
Related Stories
भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने शनिवार को आरोप लगाया था कि देव रामनगर में अपने आवास से लापता हैं और रामनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज त्रिपुरा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या की।
पश्चिम त्रिपुरा जिले के एसपी अभिजीत सप्तर्षि ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि उन्होंने खुदकुशी की और कोई साजिश नहीं है। एसपी ने कहा कि शव का अंत्यपरीक्षण किया गया है लेकिन रिपोर्ट अभी उपलब्ध नहीं है।