1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM केअर्स फंड पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी को BJP ने दिया ये करारा जवाब, लगाए गंभीर आरोप

PM केअर्स फंड पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी को BJP ने दिया ये करारा जवाब, लगाए गंभीर आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 08:08 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा है कि गांधी परिवार ने पीएम NRF में अपनी परमानेंट जगह बना ली है। गांधी परिवार ने पीएम NRF पारिवारिक ट्रस्ट में पैसा भी ट्रांसफर किया।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा - India TV Hindi
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। पीएम केअर्स फंड पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को BJP ने जवाब दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा है कि गांधी परिवार ने पीएम NRF में अपनी परमानेंट जगह बना ली है। गांधी परिवार ने पीएम NRF पारिवारिक ट्रस्ट में पैसा भी ट्रांसफर किया। गांधी परिवार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखकर चीन से भी पैसा लिया। पीएम केअर्स फंड को लेकर पूरे देश को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। 

जेपी नड्डा ने लगातार 3 ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि- 'ऐसा तब होता है जब 'प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटेंस' बिना पढ़े कोई लेख साझा करते हैं। आरटीआई को अन्य आरटीआई के विवरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए दायर किया गया था और यह दुर्भावनापूर्ण रूप से आपके द्वारा पारदर्शिता किये गए हमले को दिखाता है। खैर, यह स्वाभाविक है कि आपका करियर केवल फर्जी खबरें फैलाने पर आधारित है।'

जेपी नड्डा ने सोमवार (17 अगस्त) को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'आपके परिवार की संदिग्ध विरासत में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में एक स्थायी स्थिति को लागू करना और फिर पीएमएनआरएफ से आपके परिवार के ट्रस्टों में धन प्राप्त करना शामिल है।' नड्डा ने राहुल और सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि- 'आपने और आपकी मां ने हमारे राष्ट्रीय हित को चोट पहुंचाने के लिए चीनियों से पैसे भी लिए, क्या कोई इससे नीचे गिर सकता है?'

जेपी नड्डा ने अपने तीसरे और आखिरी ट्वीट में लिखा है कि 'पूरे देश को पीएम और उनकी पहल पर पूरा भरोसा है। यह विश्वास अभी तक फिर से PM CARES के लिए भारी समर्थन के साथ दिखाई दे रहा था। आप हारने वाले होने के नाते, आप केवल नकली खबरें फैला सकते हैं जबकि पूरे देश ने COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में हाथ मिलाया है।' 

दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पीएम केयर्स पर छपी एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा था कि- "प्रधानमंत्री बेईमानी के अधिकार की परवाह करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत