1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP महासचिव ने कहा, धर्मनिरपेक्ष होती हैं दालें

BJP महासचिव ने कहा, धर्मनिरपेक्ष होती हैं दालें

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2015 09:32 am IST,  Updated : Dec 19, 2015 09:32 am IST

BJP के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि दालें धर्मनिरपेक्ष होती हैं, जबकि गाय को ऐसा नहीं माना जाता।

pulses- India TV Hindi
pulses

नई दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि दालें धर्मनिरपेक्ष होती हैं, जबकि गाय को ऐसा नहीं माना जाता। प्रोटीन सुरक्षा और कीमतों पर लगाम सुनिश्चित करने के लिए दलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भरता की वकालत करते हुए राव ने यह बात कही।

एक लोक नीति फोरम 'भारत नीति' की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राव ने कहा, 'जब हम गायों के बारे में बात करते हैं तो इसे सांप्रदायिक करार देकर इसका राजनीतिकरण किया जाता है। आज हम एक अहम विषय 'दाल' पर चर्चा कर रहे हैं। दालें गायों की तरह नहीं होतीं और वे धर्मनिरपेक्ष होती हैं... मुझे उम्मीद है कि इसे सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाएगा।'

राव ने कहा कि देश में ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं और उनके लिए प्रोटीन की मुख्य स्रोत दालें हैं। लिहाजा, प्रोटीन सुरक्षा और कीमतों पर लगाम सुनिश्चित करने के लिए दालों के उत्पादन में आत्म-निर्भरता की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

BJP