1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 08, 2026 09:48 am IST,  Updated : Aug 08, 2026 01:09 pm IST

चंबा के तीसा बैरागढ़ मार्ग पर एक बस अचानक पलट गई, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे।

चंबा में दर्दनाक हादसा- India TV Hindi
चंबा में दर्दनाक हादसा Image Source : REPORTER

हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चालुज मोड़ के पास एक तेज गति से आ रही बस अचानक पलट गई, जिसमें बस में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में  लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई


देखें वीडियो

बस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हैं। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और परिचालक दोनों की भी मृत्यु हो गई है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और घायलों को बचाने का काम शुरू कर दिया।

हादसे का पता चलते ही कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। घटना किस वजह से हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। 

बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत
Image Source : REPORTERबस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

मृतकों के नाम
1. जगदेव शर्म पुत्र श्री धर्म सिंह गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा- उम्र 50 साल
2. देस राज पुत्र त्रिलोचन गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र-35 साल
3. तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल गांव सत्यास डाकघर तरेला तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 39 साल (कन्डक्टर) 
4. जगदेई पुत्री हरि लाल गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 24 साल
5. हरदेई पत्नी जगदेव गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 43 साल
6. नीलम पत्नी मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 34 साल
7. रूप सिंह पुत्र राधा राम गांव चिल्ली डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 35 साल (ड्राईवर) 
 
घायलों के नाम
1. कर्ण सिंह उर्फ साहिल पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर बैरागढ तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 18 साल
2. सुष्मिता पुत्री प्रमोद कुमार निवासी आयोध्या-उम्र 32 साल 
3. प्रियंका पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह-उम्र 05 साल
4. हर्षु पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी-उम्र 04 साल
5. पानो देवी पत्नी योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह-उम्र 41 साल
6. काव्या पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 11 साल 
7. धन्नी पुत्री भगतो गांव रण्डियून्ड डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र  40 साल 
8. धर्मों देवी पत्नी जस्सा राम गांव व डाकघर घुलेई तहसील चुराह-उम्र 62 साल
9. अप्रित मंगल पुत्र योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह उम्र 11 साल
10. नेहा पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 10 साल
11. विजय कुमार पुत्र बेली राम गांव सरवास डाकघर तेरला तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 34 साल

(चंबा से सुभाष महाजन की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
बेंगलुरू के पास हादसे का शिकार हुई राज्य परिवहन की बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत