1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP सांसद के गोलीकांड वाले बेटे का नया वीडियो, हाथ और पैर में प्लास्टर के बावजूद भी कर रहा फायरिंग

BJP सांसद के गोलीकांड वाले बेटे का नया वीडियो, हाथ और पैर में प्लास्टर के बावजूद भी कर रहा फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2021 09:03 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 09:03 pm IST

बीजेपी एमपी कौशल किशोर के बेटे के गोलीकांड में नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कौशल किशोर का बेटा आयुष फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। उसके एक हाथ और पैर में प्लास्टर है, वह घुटने के बल बैठकर बड़े आराम से फायरिंग कर रहा है।

BJP सांसद के गोलीकांड वाले बेटे का नया वीडियो, हाथ और पैर में प्लास्टर के बावजूद भी कर रहा फायरिंग- India TV Hindi
BJP सांसद के गोलीकांड वाले बेटे का नया वीडियो, हाथ और पैर में प्लास्टर के बावजूद भी कर रहा फायरिंग

नई दिल्ली: बीजेपी एमपी कौशल किशोर के बेटे के गोलीकांड में नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कौशल किशोर का बेटा आयुष फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। उसके एक हाथ और पैर में प्लास्टर है, वह घुटने के बल बैठकर बड़े आराम से फायरिंग कर रहा है। ये वीडियो गोलीकांड की घटना से 2 दिन पहले का बताया जा रहा है।

गोलीकांड में आयुष का साला आदर्श सलाखों के पीछे है। अब उसकी पत्नी भी पहली बार सामने आई है। आयुष की पत्नी ने दावा किया है कि इस वक्त वह दिल्ली में अपने पिता के सरकारी आवास पर छिपा है और वहीं से अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बना रहा है। उसने आज सुबह ही फोन पर 3 घंटे लंबी बातचीत की है।

आयुष की पत्नी का आरोप है कि वह दिल्ली से ही अपने रसूख की धौंस दिखा रहा है। अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बना रहा है। हमारे संवाददाता विशाल प्रताप सिंह ने आयुष की पत्नी से बातचीत की है। बातचीत में उन्होंने अपने पति पर पावर की ठसक दिखाने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, "अपनी मर्जी से आयुष के साथ शादी की। अभी वो इस बात से इनकार कर रहा है। कह रहा है कि मैंने कोई शादी नहीं की है और जो करना है कर लो, मेरे पास बहुत पावर है। मेरे पापा पीएम से मिलने गए थे और योगी जी से भी बात हो गई हैं मेरे पापा की। तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

bjp