1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी बताएं पंजाब में बड़ी कंपनियों से किसानों को नुकसान हो रहा या लाभ- भाजपा

राहुल गांधी बताएं पंजाब में बड़ी कंपनियों से किसानों को नुकसान हो रहा या लाभ- भाजपा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 11:36 pm IST

किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुवार को भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल केरल के किसानों के साथ क्यों नहीं खड़े हैं? राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाए हैं।

BJP press conference on Rahul Gandhi farm laws 2020 farmers protest- India TV Hindi
BJP press conference on Rahul Gandhi farm laws 2020 farmers protest Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुवार को भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल केरल के किसानों के साथ क्यों नहीं खड़े हैं? राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाए हैं। भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि केरल में APMC क्यों नहीं है? राहुल गांधी बताएं पंजाब में बड़ी कंपनियों से किसानों को लाभ हो रहा है या नुकसान हो रहा है। किसान भाई कांग्रेस और राहुल गांधी की फितरत पहचानें, कांग्रेस चौधरी चरण सिंह की तरह किसानों को धोखा दे सकती है। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को जेल में डाला था। 

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने भारत की जमीन पर चीन के कब्जे की बात की, ये कब्जा कांग्रेस की देन है। चोरी का आरोप वो लगाते हैं जो खुद जमानत पर रिहा हैं। हम किसानों के साथ वार्ता के लिए हमेशा तैयार है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए जितना किया वो अभूतपूर्व है। सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल के चीन वाले बयान को लेकर कहा कि 'राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा किया है। राहुल गांधी जी यह कब्ज़ा आपके खानदान की देन है। नेहरू जी चीन की वकालत करते थे कि संयुक्त राष्ट्र में चीन को रखा जाए और हमने चीन के न चाहते हुए भी संयुक्त राष्ट संघ में मसूद अज़हर को आतंकी घोषित किया।' 

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हम किसान के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी जी आप केरल के वायनाड से सासंद हैं। क्या केरल में APMC एक्ट है? अगर नहीं तो वहां के किसानों के साथ क्यों नहीं खड़े हैं? यह कैसे संभव है कि कोई चीज केरल के लिए अच्छी है और दिल्ली में खराब है। 

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राष्ट्रपति से मिलने जाने के दौरान कहा था कि चीन ने भारत की हज़ारों किलोमीटर जमीन छीन ली है, PM उनके बारे में क्यों नहीं कहते? एक तरफ आप सिस्टम को तोड़ रहे हो, किसान,मज़दूर को मार रहे हो और बाहर से ताकतें देख रही हैं, कह रही हैं कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को कमजोर कर रहा है, हमारे लिए अच्छे अवसर बनने जा रहे हैं।

जावडेकर ने कांग्रेस और राहुल गांधी को दी खुली डिबेट की चुनौती 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को हमेशा झुनझुना दिखाया है। कांग्रेस ने किसानों के खाते में पैसे नहीं डाले। राहुल और प्रियंका किसानों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। मोदी सरकार ने हमेशा किसानों का हित किया है। कांग्रेस संसद सत्र बुलाने की मांग करती है, संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस हंगामा करती है। किसान की मांग लाभकारी मूल्य थी, कांग्रेस ने उल्टा कम कीमत दिया।

प्रकाश जावडेकर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि संवाद से ही समाधान निकलता है। प्रकाश जावडेकर  ने कहा कि मैं कांग्रेस और राहुल गांधी को खुली डिबेट की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि डिबेट में मैं साबित करूंगा कि कांग्रेस ने कैसे हमेशा किसानों की अनदेखी की है।

प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस ने सस्ते अनाज के लिए किसान को हमेशा गरीब रखा। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट कांग्रेस ने स्वीकार नहीं की। कांग्रेस कर्जमाफी जैसे झुनझुने दिखाती थी। कांग्रेस ने बैंकों के 53 हजार करोड़ की कर्जमाफी दी लेकिन किसानों के खाते में कुछ नहीं आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत