1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जावेद मियांदाद के स्वागत पर BJP ने कसा शिवसेना पर तंज

जावेद मियांदाद के स्वागत पर BJP ने कसा शिवसेना पर तंज

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2015 12:03 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 12:06 pm IST

मुंबई: BJP ने 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मामले में अभिनेता संजय दत्त का समर्थन करने और दिवंगत बाल ठाकरे द्वारा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद का अपने घर पर स्वागत करने को लेकर

जावेद मियांदाद के...- India TV Hindi
जावेद मियांदाद के स्वागत पर BJP ने कसा शिवसेना पर तंज

मुंबई: BJP ने 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मामले में अभिनेता संजय दत्त का समर्थन करने और दिवंगत बाल ठाकरे द्वारा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद का अपने घर पर स्वागत करने को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा और दोनों दलों के बीच तकरार और तेज हो गई।

BJP की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने संजय दत्त को बाल ठाकरे की तरफ से मिले सहयोग पर कहा, 1993 के बम विस्फोटों के आरोपी अभिनेता संजय दत्त का बचाव करके किस तरह की राष्ट्रीयता दिखाई गई थी। शेलार ने कहा, हमारी देशभक्ति पर सवाल खड़े कर रहे लोगों को भली-भांति याद होना चाहिए कि मातोश्री में जावेद मियांदाद की मेजबानी किसने की थी।

उन्होंने कहा, जनता अवसरवादिता की और सुविधा के हिसाब से राष्ट्रवाद की राजनीति को समझती है। शेलार ने कहा, हमारे मुख्यमंत्री को जो लोग राष्ट्रवाद और देशभक्ति सिखाना चाहते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके पार्टी दफ्तर (सेना भवन) के ऊपर राष्ट्रीय तिरंगा नहीं फहराया जाता।

उन्होंने शिवसेना सांसद और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत पर परोक्ष हमले में कहा, फडणवीस जब युवा थे तो उन्होंने श्रीनगर में तिरंगा फहराने का साहस दिखाया था। एसी केबिनों में बैठकर लिख रहे लोगों को फडणवीस को सिखाने में नहीं पड़ना चाहिए। राउत पूर्व पाकिस्तानी मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की मुंबई यात्रा को लेकर पिछले कुछ दिनों से भाजपा पर तीखे हमले बोल रहे हैं।

शेलार ने कहा कि युवा शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने राहत फतेह अली खान के संगीत समारोह में भाग लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत